Site icon Dainik Savera Times

सरकारी लॉटरी का झांसा देकर चल रहा था दड़ा-सट्टा, पुलिस ने 5 को दबोचा

मोगा: थाना सिटी साउथ मोगा पुलिस ने अवैध दड़ा-सट्टा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 हजार रुपये की नकदी, दड़ा-सट्टे की पर्चियां, पेन और अन्य कागजात बरामद किए हैं।

सहायक थानेदार अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी पी. मार्केट फैक्टरी के पास मोगा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि कुछ व्यक्ति भोले-भाले लोगों को सरकारी लॉटरी का झांसा देकर सार्वजनिक तौर पर दड़ा-सट्टे का गैरकानूनी कारोबार कर रहे हैं।सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रजिंदर सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी लाल सिंह रोड मोगा, रमणदीप सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी लाल सिंह रोड मोगा, कुलविंदर कुमार पुत्र किशोरी लाल निवासी महावीर नगर मोगा, अनमोल पुत्र राकेश कुमार निवासी महावीर नगर मोगा और नितिश कुमार पुत्र किशोरी लाल निवासी महावीर नगर मोगा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों से 20 हजार रुपये नकद, दड़ा-सट्टे की पर्चियां, पेन और अन्य कागजात बरामद करने का दावा किया है। वहीं पुलिस के अनुसार अशोक कुमार उर्फ शौकी पुत्र बलदेव सिंह निवासी बस्ती मोहन सिंह, चढ़िक रोड मोगा, मौके से भागने में सफल रहा।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अवैध जुआ और सट्टे के कारोबार के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

📍 Location: मोगा

Exit mobile version