Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस के 18 सेवा केंद्रों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 सदस्य गिरफ्तार

January 19, 2024

पुलिस के 18 सेवा केंद्रों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 सदस्य गिरफ्तार

जालंधर: कमिश्नरेट पुलिस के 18 सेवा केंद्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने गिरोह के 3 सदस्यों को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया है।

पै्रस कांफ्रैंस के दौरान जानकारी देते हुए ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा ने बताया कि 16 दिसंबर, 2023 को लद्देवाली और ढिलवां स्थित सेवा केंद्रों में दो चोरियां हुई थीं। उन्होंने बताया कि चोरों ने इन सर्विस सैंटरों से कंप्यूटर मॉनीटर, प्रिंटर, एनवीआर मशीनें, बैटरी और अन्य समेत कई मूल्यवान चीजें चुरा लीं। स्वप्न शर्मा ने कहा कि पुलिस ने 16 दिसंबर, 2023 को आईपीसी की धारा 457/380 के तहत रामामंडी पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दो एफआईआर नंबर 343 और 344 दर्ज की थीं। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस ने पेशेवर, तकनीकी और वैज्ञानिक विशेषज्ञता के माध्यम से मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि सुरागों के आधार पर पता चला है कि चोरी की वारदात को जालंधर के मोती नगर निवासी अमित मरवाहा पुत्र महिंदरपाल मरवाहा ने अंजाम दिया है। स्वप्न शर्मा ने बताया कि मरवाहा चोरी का यह सामान ईश्वर दत्त पुत्र रमेश लाल निवासी मकान नंबर बी-1/339 आनंद नगर जालंधर, जो शहर में दुकान चलाता है, को बेचता था। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जांच के बाद यह भी सामने आया है कि इंद्रेश मक्कड़ उर्फ सोनू पुत्र राम कृष्ण मक्कड़ निवासी ए-65 सिल्वर रैजीडैंसी अपार्टमैंट, वडाला चौक, जालंधर ने इन दोनों की मदद की थी। उन्होंने कहा कि तीनों अपराधियों को कमिश्नरेट पुलिस ने पकड़ लिया है और जांच के दौरान पता चला कि इन तीनों ने जिले के 18 सेवा केंद्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। स्वप्न शर्मा ने बताया कि इन चोरियों में गुरु अमरदास कालोनी (22 नवंबर, 2023) स्थित सेवा केंद्र, अलावलपुर (30 नवंबर, 2023), करतारपुर (8 दिसंबर, 2023), ढिलवां और लद्देवाली (16 दिसंबर, 2023), जमशेर खास, जंडियाला और नूरमहल (19 दिसंबर, 2023), बड़ा पिंड गोरायां (21 दिसंबर, 2023), शाहकोट, नकोदर और खुर्रमपुर (18 दिसंबर, 2023), भोगपुर (17 दिसंबर, 2023), परमिंदर अस्पताल के सामने (दिसंबर, 2023), आदमपुर (30 दिसंबर, 2023), वरियाणा (1 जनवरी, 2024), जंडूसिंघा और खुरला किंगरां शामिल हैं।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से 11 प्रिंटर, 4 एलईडी, 3 कलर प्रिंटर, एक स्कैनर, 19 डैस्कटॉप, 3 की-बोर्ड, एक पंप, एक टूल किट और अन्य सामान बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से और भी सामान बरामद करने के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। स्वप्न शर्मा ने कहा कि चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के अन्य साथियों को भी जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला जाएगा। स्वप्न शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए रात के समय 18 सेवा केंद्रों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर मास्टरमाइंड सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें