Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 लाख के नकली नोटों सहित दो गिरफ्तार

January 5, 2024

नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 लाख के नकली नोटों सहित दो गिरफ्तार

लुधियाना पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनका एक साथी फरार है। आरोपी घर में ही प्रिंटर लगाकर 200 और 100 रुपये के नकली नोट छापने का काम कर रहे थे। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से 5 लाख 10 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोहन सिंह उर्फ ​​सोनी, मनदीप सिंह उर्फ ​​मनु निवासी जगराओं के रूप में हुई है। वहीं भगोड़े साथी की पहचान बख्तौर सिंह निवासी मोगा के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।पुलिस यह पता लगा रही है कि आरोपियों ने अब तक कितनी नकली करेंसी बनाकर बाजार में चलाई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें