Site icon Dainik Savera Times

20 वर्षीय लड़की के साथ ऑटो में गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार

लुधियाना : लुधियाना में 20 वर्षीय लड़की के साथ ऑटो रिक्शा में गैंगरेप का मामला सामने आया है। हालांकि यह मामला 19 दिसंबर का बताया जा रहा है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ऑटो चालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि 19 दिसंबर को सुबह 6 बजे लड़की ने काम पर जाने के लिए ऑटो बुक किया था। लड़की का अपहरण कर किसी सुनसान जगह पर लड़की के हाथ-पैर टेप से बांध ऑटो में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद आरोपी लड़की को उसी जगह फेंककर फरार हो गए, जहां से उन्होंने लड़की का अपहरण किया था। तीनों आरोपी जगराओं के रहने वाले बताये जा रहे हैं। तीन में से दो आरोपी नशे के आदी भी हैं।

Exit mobile version