Site icon Dainik Savera Times

बिश्नोई-बंबीहा ग्रुप के बीच गैंगवार, Gurlal Brar हत्या मामले के आरोपी Gurmeet Singh पर चली गोलियां

मोहाली (विनीत कपूर): पंजाब में लॉरेंस बिश्नोई और बंबीहा ग्रुप के बीच गैंगवार का सिलसिला जारी है। खरड़ के गांव रुड़की के मेन रोड पर स्टूडेंट लीडर गुरलाल बराड़ हत्या मामले के आरोपी गुरमीत सिंह गित्ता पर गोलियां चली है। गित्ता पर हमलावरों ने करीब 7 राउंड फायर किए। इस घटना में गित्ता तो बच गया लेकिन उसका दोस्त प्रदीप सीने में गोली लगने की वजह से मारा गया।

आपको बता दें कि गुरलाल बराड़ की चंडीगढ़ में डिस्को थेक के बाहर गोली मारकर हत्या की गई थी नीरज चस्का और मोनू ने गुरलाल बराड़ की हत्या की थी। यह दोनों जिस मोटरसाइकिल पर सवार थे वह मोटरसाइकिल गुरमीत सिंह गित्ता ने इन्हें उपलब्ध करवाई थी।

Exit mobile version