Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

गैंगस्टर Goldie Brar ने 2 व्यापारियों को दी धमकी, 2 करोड़ की मांगी फिरौती, साथ ही रखी ये बड़ी डिमांड

September 18, 2024

गैंगस्टर Goldie Brar ने 2 व्यापारियों को दी धमकी, 2 करोड़ की मांगी फिरौती, साथ ही रखी ये बड़ी डिमांड

मोहाली: विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने मोहाली के एक व्यापारी से 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है। इसी तरह एक अन्य व्यापारी को भी धमकी भरी कॉल आई है और उसे अपने कारोबार में पार्टनर बनाने के लिए कहा गया है। दोनों व्यापारियों को व्हाट्सएप कॉल आई और धमकाया गया।

उन्हें इस संबंध में पुलिस में शिकायत न करने की धमकी भी दी गई। हालांकि, व्यापारी की शिकायत पर सोहाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 308 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एक दिन पहले पंजाबी गायक आर. नेट से भी एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया था।

सेक्टर-91 निवासी मोहित ग्रोवर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उनकी मेडिकल फैक्ट्री है। 18 जून को दोपहर करीब 3 बजे उनके फोन पर विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को गोल्डी बराड़ बताया। उसने उनसे अपने कारोबार में हिस्सेदारी भी मांगी।

यह सुनकर मोहित ने फोन काट दिया और उसी नंबर से 10 से 15 बार फोन आया। इसके बाद जब उसने दोबारा फोन उठाया तो फोन करने वाले ने कहा कि वह उसकी कॉल को गंभीरता से ले। शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि उसे पुलिस में शिकायत न करने को कहा गया और कहा गया कि अगर उसने ऐसा किया तो उसके परिवार को परेशानी होगी। इसी तरह सेक्टर-78 के प्रॉपर्टी डीलर बसंत को भी विदेशी नंबर से कॉल आया।

उससे 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। कॉल करने वाले ने खुद को गोल्डी बराड़ बताया। उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। प्रॉपर्टी डीलर ने सोहाना थाने में शिकायत भी दर्ज कराई। याद रहे कि मोहाली में यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी मोहाली के मेयर के दोस्त को रंगदारी के लिए कॉल आ चुके हैं। इसके अलावा एक अन्य कारोबारी को भी कॉल आ चुकी है। पंजाबी कलाकार गिप्पी ग्रेवाल को खुद गैंगस्टर दिलप्रीत बावा ने रंगदारी के लिए कॉल किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें