Site icon Dainik Savera Times

बहुचर्चित साजन कत्ल मामले में गैंगस्टर Gurpreet Sekhon होशियारपुर कोर्ट में पेश

होशियारपुर : ए कैटेगरी के गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह सेखों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीनियर अधिकारियों की निगरानी में आज होशियारपुर में न्यायाधीश सरबजीत कौर की अदालत में पेश किया गया। इस बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए सेखों के वकील पंकज बेदी ने बताया कि 12 मई को होशियारपुर के पिपलांवाला में हुए साजन हत्याकांड मामले में गुरप्रीत सिंह सेखों को आज जेएमआईसी कोर्ट में पेश किया गया है।

उन्होंने बताया कि साजन हत्याकांड में सेखों और होशियारपुर के थाना मॉडल टाउन में धारा 302 के तहत मुकदमा नंबर 133/23 दर्ज है और पंजाब में चालीस से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि सीआईए स्टाफ होशियारपुर को चार दिन के रिमांड पर लिया गया है और अब पंद्रह तारीख को सेखों को दोबारा अदालत में पेश किया गया है।

Exit mobile version