Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

AAP सरपंच हत्याकांड: साजिश में शामिल गैंगस्टर पुलिस मुठभेड़ में ढेर, इस गैंग से जुड़ा था

January 6, 2026

AAP सरपंच हत्याकांड: साजिश में शामिल गैंगस्टर पुलिस मुठभेड़ में ढेर, इस गैंग से जुड़ा था

पंजाब डेस्क: अमृतसर में आम आदमी पार्टी (AAP) के एक सरपंच की हत्या के मामले में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। यह मुठभेड़ मंगलवार, 6 जनवरी को तरन तारन के पास हुई, जहां पुलिस और आरोपी के बीच आमना-सामना हुआ।

पुलिस के मुताबिक, मारा गया आरोपी एक गैंगस्टर था और वह कुख्यात गैंगस्टर प्रभु दसुवाल के लिए काम करता था। जांच में सामने आया है कि यह आरोपी सरपंच की हत्या की साजिश में शामिल था, हालांकि उसने खुद गोली नहीं चलाई थी। पुलिस जब उसे पकड़ने पहुंची तो उसने भागने और फायरिंग करने की कोशिश की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।

शादी समारोह में हुई थी सरपंच की हत्या

बताया गया कि आम आदमी पार्टी के नेता और गांव के सरपंच झरमल सिंह की हत्या रविवार, 4 जनवरी को हुई थी। वह अमृतसर में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें बहुत पास से गोली मार दी। गोली उनके माथे पर लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़े। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: UP Draft Voter List: SIR की ड्राफ्ट लिस्ट जारी, 2.88 करोड़ नाम कटे

पुलिस की कार्रवाई जारी

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त की गई और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए गए। पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश भी तेजी से की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है और अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें