Site icon Dainik Savera Times

शिक्षक से रंगदारी मांगने वाला गैंगस्टर लंडा हरिके का गुर्गा पुलिस मुठभेड़ में घायल

तरनतारन: शिक्षक से रंगदारी मांगने वाला व घर पर पैट्रोल बम फैंकने वाले गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा हरिके के गुर्गे को तरनतारन पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया है। टांग पर गोली लगने से घायल गुर्गे को अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। 3 नवंबर की सुबह करीब साढे 6 बजे जंडियाला रोड स्थित शिक्षक के घर के बाहर बाइक सवारों ने पैट्रोल बम फैंका। शाम को पौने 7 बजे भी एक ऐसा ही धमाका हुआ। शिक्षक को विदेशी नंबर से व्हाट्सएप काल आई, जिसमें लखबीर सिंह हरिके ने परिवार से रंगदारी मांगी। पैट्रोल बम के कारण दहशत में आए शिक्षक के परिवार का घर से बाहर निकलना बंद हो गया।

पुलिस को लिखित शिकायत की गई, जिसके आधार पर थाना सिटी में मुकदमा दर्ज करके जांच टीम गठित की गई। ह्यूमन इंटेलिजेंस साइबर क्र ाइम सैल की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। इस दौरान पता चला कि आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश निवासी मुरादपुरा ने अपने साथी से मिलकर शिक्षक के घर पर पैट्रोल बम फैंके थे। मंगलवार की रात को थाना सिटी प्रभारी अमरीक सिंह को पुख्ता जानकारी हाथ लगी, जिसके आधार पर शहर से बाहर जाने वाले रास्तों पर नाकाबंदी करवाई गई। रात करीब पौने 11 बजे बाइक पर सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया, लेकिन रुकने की बजाय दोनों भाग निकले।

एस.पी. (आई) रिपुतपन सिंह, डीएसपी सिटी सुखबीर सिंह संधू के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने उनका पीछा किया। जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग स्थित सीआइए स्टाफ व डिप्टी कमिश्नर रिहायश काम्पलेक्स को पार करके बाइक सवार पुलिस पार्टी पर गोलियां बरसाने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा दोनों को चेतावनी देकर जवाबी कार्रवाई की गई। एक गोली लगने से घायल हुए हमलावर को दबोच लिया गया, जिसके कब्जे से एक बाइक, एक पिस्टल, तीन कारतूस, कुछ दस्तावेज हाथ लगे। जिसकी पहचान आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश निवासी मुरादपुरा के रु प में हुई। घायल को इलाज लिए अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया। एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि काबू किए गए हमलावर के अन्य साथियों की पहचान कर ली गई है, उनकी गिरफ्तारी लिए कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें- ‘हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देंगे’, अफगानिस्तान की जवाबी कार्रवाई के बाद PAK की गीदड़भभकी 

Exit mobile version