Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

गैंगस्टरों के हौसले बुलंद : मनी राणा और सुमित जसवाल बोले, ढिल्लू का मरना तय!

July 4, 2024

गैंगस्टरों के हौसले बुलंद : मनी राणा और सुमित जसवाल बोले, ढिल्लू का मरना तय!

चंडीगढ़: गैंगस्टरों के हौसले पूरी तरह बुलंद हैं। ऐसे ही एक मामले में सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रही है जिसमें गैंगस्टर मनी राणा और सुमित जसवाल उर्फ काकू को कहते हुए सुने जा सकते हैं कि वे हरप्रीत सिंह उर्फढिल्लू को मौत के घाट उतारेंगे। हालांकि कुछ ही घंटो में इस ऑडियो को सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया गया। बता दें कि मौजूदा समय में गैंगस्टर मनी राणा और सुमित जसवाल हिमाचल की जेल में बंद हैं। दोनों को गैंगस्टर लॉरैंस बिशनोई गैंग का सपोर्ट है।

दोनों ही काफी शातिर अपराधी हैं। गौरतलब है कि नवंबर 2023 में हरप्रीत सिंह उर्फढिल्लू, निवासी गांव सलोह, तहसील हरोली, जिला ऊना हिमाचल प्रदेश ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसे पंजाब की जेल में बंद मनी राणा ने व्हाट्सएप्प पर फोन कर धमकी दी थी कि उसे अपनी जमानत राशि के लिए 11 लाख रु पए की जरूरत है। और इस राशि में से उसे डेढ़ लाख रु पए देने होंगे। नहीं तो उसे जान से मार दिया जाएगा।
इसके बाद उसे फिर फोन आया लेकिन उसने नहीं उठाया।

जब उसे खतरे का अहसास हुआ तो उसने पंडोगा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाने का फैसला लिया। वह 3 अन्य लोगों के साथ पुलिस चौकी के लिए निकला तो घालूवाल बाजार पार करते ही पीछे से 3 गोलियां चली। हमला करने वाले 2 लोग बाइक पर सवार थे और उन्होंने चेहरा ढंका था। वहीं एक गोली गाड़ी के शीशे को पार कर गाड़ी में बैठे युवक मनी के हाथ की उंगली में लगी। इसके बाद उन्होंने वहीं से पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया और घायल युवक को इलाज के लिए हरोली अस्पताल पहुंचाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें