Site icon Dainik Savera Times

लुधियाना में गैस सिलेंडर फटने से 8 दुकानें जलकर राख, दो लोग गंभीर रूप से झुलसे

लुधियाना के कस्बा कोहाड़ा में सिलेंडर फटने से बाजार की 8 दुकानें जलकर राख हो गईं, जबकि इस घटना में 2 व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, इस घटना की वजह एक दुकान में अवैध रूप से सिलेंडर में गैस भरना बताया जा रहा है। तभी यहां भयानक विस्फोट हो गया। मौके से प्राप्त जानकरी अनुसार एक शख्स छोटे सिलेंडर में गैस भरता था। देर रात एक सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण दुकान में आग लग गई। जिसने पास की कुछ दुकानों को चपेट में ले लिया। हालांकि आसपास के दुकानदारों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन सिलेंडर फटने से लगी आग ने दुकानों को राख कर दिया।बता दें आग में झुलसे व्यक्तियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद लुधियाना रेफर कर दिया गया है।

Exit mobile version