Site icon Dainik Savera Times

गैस सिलैंडर चोरी वाला 5 सिलैंडर सहित काबू

अमृतसर: थाना गेट हकीमा की पुलिस चौकी अनगढ़ नं गैस सिलेंडर चोरी करने वाले को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से पांच गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं। चौंकी इंचार्ज अश्विनी कुमार के अनुसार उन्होंने अपनी टीम के साथ गेट हकीमा के नजदीक नाका लगाया था। इस नाके के दौरान लवप्रीत सिंह उर्फ लव निवासी नजदीक माता रानी मंदिर गांव सुल्तानविंड को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी इस समय बाबा जीवन सिंह कॉलोनी में रहता है। उसके कब्जे से मौके पर एक सिलेंडर बरामद किया गया । पूछताछ के दौरान उचित जवाब नहीं दे पाया । गैस सिलेंडर चोरी का निकला। इसके बाद केस दर्ज किया गया। केस दर्ज करने के बाद की गई पूछताछ के दौरान चार और सिलेंडर बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Exit mobile version