Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

वाल्मीकि प्रगट उत्सव: जालंधर में सुरक्षा-ट्रैफिक व्यवस्था होगी पुख्ता

October 5, 2026

वाल्मीकि प्रगट उत्सव: जालंधर में सुरक्षा-ट्रैफिक व्यवस्था होगी पुख्ता

Gears Up for Bhagwan Valmiki Pragat Utsav : जालंधर। भगवान वाल्मीकि जी के प्रगट उत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया और पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर 18 अक्तूबर की तीर्थ यात्रा, 24 अक्तूबर की शोभायात्रा और 26 अक्तूबर के मुख्य समारोह के लिए सुरक्षा, ट्रैफिक, सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े व्यापक प्रबंध सुनिश्चित करने का भरोसा दिया।

आज यहां जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर ने भरोसा दिलाया कि 26 अक्तूबर को भगवान वाल्मीकि जी के प्रगट उत्सव और इससे पहले 18 अक्तूबर को तीर्थ यात्रा तथा 24 अक्तूबर को निकाली जाने वाली शोभा यात्रा को ध्यान में रखते हुए व्यापक प्रबंध किए जाएंगे, जिसके लिए अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई जा रही है।

डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने आश्वासन दिलाया कि समारोहों को पूरी धार्मिक मर्यादा और उचित ढंग से करवाने के लिए प्रशासन की ओर से कोई कसर बाकी नहीं रहने दी जाएगी और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शोभा यात्रा के दौरान ट्रैफिक के वैकल्पिक रूट, शोभा यात्रा के रूट पर सफाई, सजावट, उपयुक्त मेडिकल टीमें तैनात करने सहित अन्य आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कहा कि समारोहों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रा और शोभा यात्रा के दौरान आवाजाही उचित तरीके से जारी रखने के लिए आवश्यक बंदोबस्त भी सुनिश्चित किए जाएंगे। इस दौरान विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। बैठक में कमिश्नर नगर निगम सुरिंदर सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अमनिंदर कौर, डी.सी.पी. परमिंदर सिंह, एस.डी.एम. शुभी आंगरा और विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें