Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

चण्डीगढ़ के प्रभारी महासचिव Harish Chaudhary ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

चण्डीगढ़ के प्रभारी महासचिव हरीश चौधरी ने आज यहां चण्डीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों से मुलाकात की और राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में चण्डीगढ़ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की, जो श्रीनगर तक जाते हूए जनवरी 2023 में अम्बाला से हो कर निकलेगी. इस बैठक में चण्डीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एच.एस लक्की, उपाध्यक्ष भुपिन्दर सिंह बढ़हेड़ी एवं अनवर उल हक, महासचिव जाहिद परवेज खान और पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी और सचिन गालव शामिल थे।

चण्डीगढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव शर्मा द्वारा जारी एक ब्यान में कहा गया कि कांग्रेस के स्थानीय नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने चौधरी को आश्वासन दिया कि जैसे ही यह यात्रा हरियाणा में अम्बाला पहुँचती है तब लगभग 300 कार्यकर्ताओं की एक टुकड़ी भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेगी. चण्डीगढ़ कांग्रेस के नेता शहर में चल रही चण्डीगढ़ चरण की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मिले जन सर्मथन से भी उत्साहित थे और उन्होंने सारे भारत में आम लोगों के अभूतपूर्व सर्मथन और सहयोग से राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का फैसला किया.

Exit mobile version