Site icon Dainik Savera Times

दमदमी टकसाल और SGPC आमने सामने, शहर की सुरक्षा में 6000 पुलिसकर्मी तैनात

Operation Blue Star

Operation Blue Star

Ghallughara Diwas : आज पंजाब के अमृतसर में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार‘ की 41वीं बरसी का दूसरा दिन है। इस खास अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने स्वर्ण मंदिर के गुरुद्वारा बाबा गुरबख्श सिंह में 2 जून 1984 को घायल हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब स्वरूप के दर्शन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को वह पवित्र स्वरूप दिखाए गए, जो उस दिन के दौरान क्षतिग्रस्त हुए थे। इसके साथ ही, स्वरूप को भेदने वाली गोली को भी लोगों के सामने रखा गया। यह दिन हर साल श्रद्धा और स्मृति के साथ याद किया जाता है, ताकि लोग उस समय के महत्व को समझ सकें। श्रद्धालुओं ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने भावनाओं को व्यक्त किया।

हर साल 2 से 6 जून तक SGPC सिख समुदाय को एक महत्वपूर्ण त्रासदी की याद दिलाती है। इस दौरान, स्वर्ण मंदिर में उन लोगों की श्रद्धांजलि दी जाती है, जो 1984 में मारे गए थे। यह घल्लूघारा सप्ताह हर साल श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश पर मनाया जाता है। इस कार्यक्रम का आखिरी दिन 6 जून होता है, जब विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस साल भी, सुरक्षा की दृष्टि से पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में करीब 6 हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है। यह कदम किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए उठाया गया है। SGPC इस याद को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है।

दमदमी टकसाल का विरोध जारी-

दमदमी टकसाल के प्रमुख बाबा हरनाम सिंह खालसा ने चेतावनी दी है कि अगर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने कौम के नाम कोई सन्देश दिया या शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया को इसका पूरा विरोध किया जाएगा। इसी के चलते 6 जून को SGPC और दमदमी टकसाल में टकराव की आशंका है।

SGPC प्रधान करेंगे बाबा हरनाम सिंह खालसा से मुलाकात-

दमदमी टकसाल की ओर से जारी चेतावनी को देखते हुए SGPC के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी स्वयं बाबा हरनाम सिंह खालसा से मुलाकात करेंगे और पैदा हुए विवाद को शांत करने की कोशिश करेंगे।

आयोजित कार्यक्रम-

तय कार्यक्रम के अनुसार 4 जून को SGPC की ओर से अखंड पाठ आरम्भ किया जाएगा, जिसकी समाप्ति 6 जून को होगी। इस दिन दरबार साहिब में मारे गए लोगों के परिवारजनों को सम्मानित भी किया जाना है। दमदमी टकसाल की ओर से चौक मेहता स्थित गुरुद्वारा गुरुदर्शन प्रकाश में अलग से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां-

दाल खालसा की और से ऐलान किया गया है कि वह 5 जून की शाम घल्लूघारा मार्च निकालेगा। ये मार्च अमृतसर के बाजारों से होता हुआ श्री अकाल तख्त साहिब पर समाप्त होगा। मौजूदा हालातों को देखते हुए राज्य सरकार और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर है। टकराव की स्तिथि से बचने के लिए 6000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इसमें सशत्र पुलिस बल के जवान शामिल होंगे।

उच्च स्तर के अधिकारी करेंगे निगरानी-

सरकार ने एतिहात दिखाते हुए अमृतसर में 62 चेकप्वाइंट बनाने के निर्देश दिए है। इस दौरान 40 DSP और SP लेवल के अधिकारी निगरानी करेंगे।

Exit mobile version