Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ghanshyam Thori ने संभाला डिप्टी कमिश्नर का पद

October 17, 2023

Ghanshyam Thori ने संभाला डिप्टी कमिश्नर का पद

अमृतसर: 2010 बैच के आईएएस अधिकारी घनश्याम थोरी ने डिप्टी कमिश्नर का पद संभाल लिया है। बीते दिन अधिकारी ने श्री अमृतसर साहिब के 177वें डिप्टी कमिश्नर के रूप में पदभार संभालने से पहले अपने परिवार के साथ श्री दरबार साहिब और दुर्गियाना मंदिर में मत्था टेका।

इतना ही नहीं श्री दरबार साहिब पहुंचने पर सरोमणि कमेटी के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने सरकार द्वारा दी गई नई जिम्मेदारी के लिए ईश्वर की शरण लेते हुए सभी की भलाई की प्रार्थना की। श्री दुर्ग्याणा मंदिर में आयोजकों ने घनश्याम थोरी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त श्री हरप्रीत सिंह, एसडीएम एस. मनकंवल सिंह चहल, डॉ. वरुण, तहसीलदार एस. नवरीत सिंह और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें