Gherao of BJP office in Ludhiana : लुधियाना। सज्जन कुमार मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पार्टी कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ता पुलिस की तीन स्तरीय बैरिकेडिंग पार कर भाजपा कार्यालय तक पहुंच गए, जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। पुलिस ने दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव रोकने के लिए हस्तक्षेप किया, जबकि हल्की धक्का-मुक्की भी देखने को मिली।
दरअसल सज्जन कुमार के संस्कार मैं भाजपा नेता हुए थे शामिल किसी बात को लेकर आम आदमी पार्टी ने पंजाब के कई हिस्सों में बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन किया, मीडिया से बातचीत करते हुए आम आदमी पार्टी के विधायक अशोक पाराशर पप्पी व आप विधायक राजेंद्र पाल काऔर छिना ने कहां की आज भाजपा के खिलाफ रोश प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विशेष वजह सज्जन कुमार के घर भाजपा सांसदों का पहुंचना है जिसे साफ जाहिर होता है कि भाजपा कांग्रेसियों के साथ रली हुई है।

