Site icon Dainik Savera Times

पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल, कहा- पंजाब के प्रति ध्यान न देना बेहद दुखद

Giani Harpreet Singh

Giani Harpreet Singh

Giani Harpreet Singh : एक ओर पंजाब बाढ़ की मार झेल रहा है तो दूसरी ओर अफगानिस्तान में आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। पंजाब में रावी, ब्यास और सतलुज ने भारी तबाही मचा रखी है। लाखों एकड़ जमीन पानी में डूब रखी है। भाखड़ा बाँध भी लगभग पूरी तरह भर चुका है। बात करें अफगानिस्तान की तो वहां आए भूकंप से अब तक 1400 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूकंप से पीड़ित लोगों के लिए ट्वीट किया तो उसी ट्वीट पर श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने ट्वीट के जरिए ही पंजाब कि ओर ध्यान देने के लिए कहा है।

श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने प्रधानमंत्री के ट्वीट पर लिखा, “प्रधानमंत्री जी, यह अच्छी बात है कि आपने अफ़ग़ानिस्तान के प्रति सहानुभूति व्यक्त की, लेकिन पंजाब भी इसी देश का हिस्सा है, जहाँ 17 अगस्त से लगभग 1,500 गाँव और लगभग 3,00,000 लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। पंजाब के प्रति आपका ध्यान न देना बेहद दुखद है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा, “अफ़ग़ानिस्तान में आए भूकंप में हुई जान-माल की हानि से अत्यंत दुःखी हूँ। इस कठिन घड़ी में हमारी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं, और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। भारत प्रभावित लोगों को हर संभव मानवीय सहायता और राहत प्रदान करने के लिए तत्पर है।”

 

Exit mobile version