Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

श्री हरमंदिर साहिब के सेवा मुक्त हैड ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह दिल का दौरा पड़ने के कारण गुरुचरणो में जा बिराजे है

आज 27 अगस्त 2023 को श्रद्धेय सिंह ज्ञानी रघबीर सिंह जी मुख ग्रंथी सचखंड श्री हरमंदिर साहिब श्री दरबार साहिब (जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब) एवं सिंह साहिब ज्ञानी सुल्तान सिंह जत्थेदार तख्त श्री केसगढ़ साहिब, श्री आनंदपुर साहिब जी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय सिंह साहिब ज्ञानी जगतार सिंह जी पूर्व प्रमुख ग्रंथी सचखंड श्री हरमंदिर साहिब श्री दरबार साहिब, श्री अमृतसर जी हम सभी को हमेशा के लिए छोड़ कर चले गए हैं, परिवार और पंथ को एक अपूरणीय क्षति हुई है। सिंह साहिब जी ने अपना सारा जीवन गुरु चरणों में लगा दिया है गुरुमुख्ताई और गुरमत सिद्धांतों के प्रकाश की रक्षा करते हुए बिताया। पंथ उनके द्वारा की गई सेवाओं को हमेशा याद रखेगा। सतगुरु जी दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार और प्रियजनों को शक्ति प्रदान करें।

Exit mobile version