Site icon Dainik Savera Times

अविश्वास प्रस्ताव के बाद दरबार सिंह गिल नए प्रधान

Gill Elected New President of Moga Council : मोगा। सीनियर सिटीजन काउंसिल (सेवानिवृत्त कर्मचारी), रजिस्टर्ड नंबर 96 की जनरल हाउस बैठक में संगठन के नेतृत्व में बदलाव किया गया। कमल स्वीट हाउस में आयोजित बैठक के दौरान सदस्यों ने तत्कालीन प्रधान सरदारी लाल कामरा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर उन्हें पद से मुक्त करने का निर्णय लिया।

इसके बाद मौजूदा उपप्रधान दरबार सिंह गिल को सर्वसम्मति से नया प्रधान घोषित किया गया। बैठक में संगठन के कामकाज, कार्यालय के रिकॉर्ड और चाबियों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। नवनियुक्त प्रधान ने सदस्यों का आभार जताते हुए ईमानदारी और समर्पण के साथ जिम्मेदारी निभाने का भरोसा दिया। कमल स्वीट हाउस मोगा में आयोजित बैठक के दौरान सदस्यों ने लंबे समय से प्रधान पद पर कार्यरत सरदारी लाल कामरा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर उन्हें प्रधान पद से मुक्त करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही मौजूदा उपप्रधान दरबार सिंह गिल को काउंसिल का नया प्रधान नियुक्त करने की घोषणा की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने दोनों प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी। बैठक की अध्यक्षता उपप्रधान दरबार सिंह गिल ने की।

 
 

इस दौरान काउंसिल के वरिष्ठ सदस्य गुरदर्शन सिंह सोढ़ी और नेशनल अवार्डी जोगिंदर सिंह लोहम भी मंच पर उपस्थित थे। बैठक में सदस्यों ने सरदारी लाल कामरा के कथित तानाशाही रवैये और कुछ सदस्यों के साथ किए गए दुर्व्यवहार को लेकर विचार-विमर्श किया। इसके बाद सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पारित करते हुए उन्हें प्रधान पद से हटाने का फैसला लिया। इसके बाद जोगिंदर सिंह लोहम ने नए प्रधान के रूप में दरबार सिंह गिल का नाम प्रस्तावित किया।

उपस्थित सदस्यों ने हाथ खड़े करके इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी और गिल को काउंसिल का नया प्रधान घोषित कर दिया गया। बैठक में पारित दोनों प्रस्तावों पर उपस्थित सदस्यों ने हस्ताक्षर भी किए। बताया गया कि बैठक में शामिल नहीं हो सके कुछ सदस्यों ने भी लिखित रूप में सहमति दी थी कि जनरल हाउस में जो फैसला लिया जाएगा, वह उन्हें स्वीकार होगा। कार्यालय के रिकॉर्ड और चाबियों का मामला भी चर्चा में रहा बैठक के दौरान यह बात भी सामने आई कि सरदारी लाल कामरा द्वारा कार्यालय का रिकॉर्ड और रेडक्रॉस डे केयर सेंटर की चाबियां अपने पास रखे जाने के कारण सदस्यों को जनरल हाउस की बैठक कार्यालय में करने के बजाय होटल में आयोजित करनी पड़ी।

इस मामले को लेकर भी सदस्यों के बीच चर्चा हुई। बैठक में एक अन्य प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया कि कार्यकारिणी के बाकी पदाधिकारी पहले की तरह अपने पदों पर कार्य करते रहेंगे। इस तरह प्रधान पद में बदलाव के बावजूद अन्य पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां पहले जैसी ही रहेंगी। नई जिम्मेदारी के लिए सदस्यों का जताया आभार नवनियुक्त प्रधान दरबार सिंह गिल ने सभी सदस्यों का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह काउंसिल की जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी, लगन और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा सदस्यों के सहयोग से संगठन के हित में कार्य करेंगे।

इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। बैठक की कार्यवाही जनरल सचिव अवतार सिंह ने संचालित की। बैठक को संबोधित करते हुए जोगिंदर सिंह संघा, जगदीप सिंह ढिल्लों, गुरचरण सिंह सुपरिंटेंडेंट, विजय शर्मा, हरपाल सिंह, जोगिंदर सिंह लोहम, रणजीत सिंह गिल, इकबाल सिंह लोहम और सुखचैन सिंह हीरा, पूर्व डाइट प्रिंसिपल ने काउंसिल के कामकाज और भविष्य की गतिविधियों को लेकर अपने विचार रखे। इस मौके पर कुलदीप राय अरोड़ा, भूपिंदर सिंह महिणा, दलजीत सिंह भुल्लर, पूर्व रोडवेज ट्रैफिक मैनेजर, गुरदर्शन सिंह सोढ़ी, रजिंदर सिंह लोहम, प्रेम कुमार, जगदीप सिंह कैंथ, प्रीतम सिंह गिल उपस्थित थे। बैठक के अंत में सदस्यों ने नवनियुक्त प्रधान दरबार सिंह गिल का मुंह मीठा करवाकर खुशी जाहिर की।

Exit mobile version