रूपनगर: रूपनगर की सरपंच एनक्लेव कालोनी की एक लड़की व उसकी माता को पिटबुल द्वारा काटने का समाचार प्राप्त हुआ है। पिटबुल का हमला इतना जबरदस्त था कि अगर लोग उन्हें ना बचाते तो उनकी जान भी जा सकती थी। कालोनी निवासी अनंत राम ने बताया कि उसकी पत्नी व बेटी किसी जरूरी कार्य के लिए घर से बाहर निकले ही थे कि एक पिटबुल का मालिक जो उसे वहां पर उसे घूमा रहा था तो कुत्ते ने दोनों पर हमला कर दिया।
जिस कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पता चला है कि लड़की के हाथ में लगभग 32 टांके लगे है और उसकी माता को भी उपचार के लिए जिला अस्पताल में ले जाया गया था जहां पर दोनों का उपचार चल रहा है। इस संबंध में सरपंच एनक्लेव कालोनी का पार्षद सुरजीत कौर, कमलेश कुमार, विशाल शर्मा, गुरमीत सिंह, जगजीत सिंह, गुरजंट सिंह व अन्य लोगों ने एक शिकायत पर हस्ताक्षर कर सदर थाना रूपनगर के प्रभारी को पिटबुल कुते के मालिक पर सख्त कार्यवाही करने गुहार लगाई है।
सूत्रों अनुसार शहर में अन्य स्थानों पर भी लोगों द्वारा खतरनाक पिटबुल रखे हुए है जोकि लोगों के लिए कभी भी मौत का कारण साबित हो सकते है। लगभग 3 माह पहले रूपनगर की एक लड़की जिसकी शादी पटियाला में हुई है उसे और उसके पति को पिटबुल ने नोंच खाया था जिसका तीन बार आप्रेशन हो चुका है। पंजाब में कानून के मुताबिक कुतों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है अगर कुता किसी पर हमला करता है तो मालिक पर गंभीर कानूनी कार्यवाही का मामला दर्ज हो सकता है।
इस संबंध में जब एसएचओ. सिटी से पिटबुल कुता रखने संबंधी पाबंदी के बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि इसकी सही जानकारी एनिमल हस्बैंड्री विभाग ही दे सकता है। जबकि ईओ. नगर कौंसिल ने भी यही बताया कि रूपनगर में पाबंदी है कि नही इसके बारे में वह पता लगाकर बताएंगे।

