लुधियाना में हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से बच्ची झुलसी

हाईटैंशन तारों की चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

लुधियाना: हाईटैंशन तारों की चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा सोमवार दोपहर सलेम टाबरी के इलाके का है। बच्ची कपड़े सुखा रही थी तभी अचानक वह तारों की चपेट में आने से झुलस गई और इलाके में जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकार आस पास के लोग एकत्रित हो गए, जिन्होंने बच्ची को सिविल अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टरों ने बच्ची को इलाज शुरू कर थाना सलेम टाबरी की पुलिस को सूचित किया। घायल बच्ची की पहचान 10 वर्षीय दीपाली के रूप में हुई है। दीपाली के पिता राम शरण ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। उसके पांच बच्चे हैं। दीपाली चौथी कक्षा की छात्र है। सोमवार को दोपहर वह स्कूल से घर लौटी थी। धोए हुए कुछ कपड़े सुखाने वह छत पर चली गई। कपड़े सुखाते वक्त वह अचानक हाईटैंशन तारों की चपेट में आ गई।

- विज्ञापन -

Latest News