Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

चलते ई रिक्शा से गिरी बच्ची, पुलिस कर्मचारियों व स्थानीय लोगों ने दौड़ कर बचाई जान

December 12, 2023

चलते ई रिक्शा से गिरी बच्ची, पुलिस कर्मचारियों व स्थानीय लोगों ने दौड़ कर बचाई जान

गुरदासपुर : गुरदासपुर सिटी के सिविल लाइन रोड पर स्थित एक बड़े प्राइवेट स्कूल में बच्चों को स्कूल लेजाते समय ई रिक्शा चालक की बड़ी लापरवाही देखने को मिली। सुबह सुबह एक ई रिक्शा चालक कुछ बच्चों को बिठा कर तेजी से डीसी रिहायश से जहाज चौक की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह फिश पार्क के बाहर पहुंचा तो एक दम ई रिक्शा की ब्रेक लगाने के बाद एक छोटी बच्ची रिक्शा से नीचे गिर गयी इस दौरान चाय वाली दुकान पर खड़े पुलिस कर्मचारी व स्थानीय लोगों ने तेजी से दौड़ कर बच्ची को उठाया गनीमत यह रही कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस के बच्चे के नीचे आने से पहले ही स्थानीय लोगों ने बच्ची को सुरक्षित वहां से उठा लिया।हालांकि इस दौरान बच्ची के सिर पर वह टांग पर गहरी चोट आई। गौरतलब है कि ई-रिक्शा पर छोटे बच्चे सुरक्षित नहीं है लेकिन इसके बावजूद भी मां-बाप अपने बच्चों को मौत के मुंह में भेज रहे हैं।

गुरदासपुर शहर में चल रहे अधिकतर प्राइवेट स्कूलों मैं छोड़ने के लिए अभिभावकों ने ई-रिक्शा का ही सहारा लिया हुआ है ऐसे में ई-रिक्शा छोटे बच्चों के लिए कतई भी सुरक्षित नहीं है। छोटे बच्चों के लिए स्कूल बैग के साथ-साथ अपने आप को संभाल पाना भी मुश्किल है। और तो और ई-रिक्शा पर ओवरलोड बच्चों को बिठाकर ई रिक्शा चालक अधिक पैसे कमाने के चक्कर में उनकी जिंदगी के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं।अधिकतर ई रिक्शा चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है बिना ड्राइविंग के यह लोग ई रिक्शा को अपनी ही मनमर्जी से दौड़ा रहे हैं। जैसे ही यह घटना हुई उसके बाद लोगों ने बच्ची को दोबारा से सुरक्षित ई रिक्शा पर बिठा दिया लेकिन ई रिक्शा चालक रिक्शा में बैठी बच्ची पर ही बरसने लगा इसके बाद जब लोगों ने ई रिक्शा चालक पर कार्रवाई करने की बात कही तो वहां से रफू चक्कर हो गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें