Site icon Dainik Savera Times

जालंधर से अपहरण की गई लड़की दिल्ली में बेसुध मिली, एक युवक गिरफ्तार

जालंधर: शहर से एक बड़ी वारदात सामने आयी है। बता दें कि, 2 सितम्बर को 20 साल की महिला सरकारी कर्मचारी को अगवा कर लिया गया था। जो आज पुलिस को बेहोशी की हालत में मिली है। पुलिस ने तुरंत परिजनों को मामले की जानकारी दी। वहीं इस मामले में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने बीएनएस 127 (6) के तहत मामला दर्ज किया है।

मामले में पुलिस ने रामामंडी आर्मी स्ट्रीट निवासी बलविंदर सिंह उर्फ ​​बॉबी उर्फ ​​बलविंदर पोस्टमैन (29) को गिरफ्तार किया है। इस वारदात को एक शख्स ने नहीं बल्कि करीब 8 लोगों ने अंजाम दिया है और पुलिस जल्द ही आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी और पूछताछ करेगी कि वह लड़की को अपने साथ कहां ले गया और फिर उसे कहां छोड़कर चला गया। इसके अलावा इस घटना में कौन शामिल था इसकी भी जांच की जा रही है। एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि थाना डिवीजन नंबर 5 के SHO भूषण कुमार ने की है।

Exit mobile version