लुधियाना: शहर में लूटपाट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन शहर के अलग-अलग इलाकों से ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें न कानून का डर है और न ही पुलिस का खौफ। वे बेखौफ होकर शहर की सड़कों पर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
ताजा मामला लुधियाना के गुरु गोबिंद सिंह नगर इलाके से सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक महिला अपने परिवार के साथ पैदल जा रही थी। इसी दौरान स्कूटर सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि चेन छीनने के दौरान महिला ने बदमाशों का विरोध किया, जिससे दोनों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। हालांकि बदमाशों के हाथों में हथियार होने के कारण वे आसानी से मौके से भागने में सफल रहे। परिवार के एक सदस्य ने उनका पीछा करने की भी कोशिश की, लेकिन बदमाश फरार हो गए।
घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए, लेकिन तब तक आरोपी वहां से निकल चुके थे। पूरी वारदात सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।
📍 Location: लुधियाना (लुधियाना)
मेष: दिन शुभ रहेगा...