Site icon Dainik Savera Times

Chandigarh एयरपोर्ट से 83 लाख रुपए का सोना जब्त, दो गिरफ्तार

चंडीगढ़ कस्टम विभाग ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 12 बिस्किट सोने के जब्त किए हैं। यह सोना दुबई से इंडिगो की फ्लाइट में अवैध रूप से लाया जा रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

करीब 83 लाख की कीमत का है सोना
कस्टम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी 1 किलो 4 सो ग्राम सोना ला रहे थे। आरोपियों के कब्जे से 12 बिस्कुट बरामद हुए हैं। इसकी भारतीय बाजार में कीमत लगभग 83 लाख रुपए है। अभी इसकी जांच की जा रही है कि इनके पास दुबई से यह सोना खरीदने के लिए पैसा कहां से आया था। यह पहले कितनी बार सोना ला चुके हैं। यह खुद अपना तस्करी का काम करते हैं या किसी और के लिए यह सोना ला रहे थे।

तस्करी का अपनाया नया तरीका
आरोपियों में सोना तस्करी के लिए नया तरीका अपनाया है। आरोपी सिगरेट के पैकेट में रखकर सोना ला रहे थे ताकि कस्टम विभाग की नजरों से बच जाए। लेकिन कस्टम विभाग में दोनों के प्रोफाइल को देखते हुए उनकी जांच की तो जांच में यह 12 बिस्कुट बरामद हुए हैं।

पहले भी होती रही है तस्करी
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर इससे पहले भी कई बार सोना पकड़ा जा चुका है। 27 मई 2022 को इंडिगो की ही फ्लाइट से 2 यात्रियों को पकड़ा था। उनके कब्जे से कस्टम विभाग ने 2.14 करोड रुपए का सोना बरामद किया था। उस सोने का वजन 4.142 किलोग्राम था। यह आरोपी तौलिया के अंदर सोना छुपा कर ला रहे थे।

Exit mobile version