Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब के इस जिले में जल्द खुलेगा पासपोर्ट सेवा केंद्र, लोगों को परेशानी से मिलेगी मुक्ति

October 27, 2023

पंजाब के इस जिले में जल्द खुलेगा पासपोर्ट सेवा केंद्र, लोगों को परेशानी से मिलेगी मुक्ति

तरनतारन : सांसद जसबीर सिंह गिल डिम्पा ने आज दिल्ली में विदेश मंत्री एवं पासपोर्ट विभाग के प्रभारी वी मुरली धरन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान जसबीर गिल ने मंत्री से पंजाब के जिला तरनतारन में पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू करने की मांग की, जिसे सांसद गिल के प्रयासों के कारण वर्ष 2019-20 में मंजूरी मिल गई थी, लेकिन कोरोना बीमारी और जगह की अनुपलब्धता के कारण इसमें देरी हुई। जिसे अब जल्द से जल्द बनाने की मांग की।

उन्होंने मंत्री को विस्तार से जानकारी दी कि जिला तरनतारन से नए पासपोर्ट के लिए लगभग 600 आवेदन प्रतिदिन अमृतसर पासपोर्ट सेवा केंद्र में आते हैं। वहां भी स्टाफ की कमी के कारण लोगों का समय, पैसा और आने-जाने का समय बर्बाद होता है। दूसरा, लोगों को छह महीने तक पासपोर्ट नहीं मिलता। गिल ने मंत्री को ऑफर दिया कि अगर आपके विभाग के पास वित्तीय फंड की कमी है तो मैं एमपी एलएडी फंड से ग्रांट देने को तैयार हूं।

इस मौके पर मंत्री ने सभी बातों को ध्यान से सुनने के बाद तुरंत केंद्रीय निदेशक पासपोर्ट को निर्देश दिए कि जिला तरनतारन साहिब में बनने वाले नए पासपोर्ट सेवा केंद्र पर तुरंत कार्रवाई करें और इसे जल्द से जल्द शुरू करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें