Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Good work: ऑटो में गुम हुआ बुजुर्ग का लाखों का सोना व कैश भरा बैग पुलिस ने बरामद कर किया वपिस

February 7, 2024

Good work: ऑटो में गुम हुआ बुजुर्ग का लाखों का सोना व कैश भरा बैग पुलिस ने बरामद कर किया वपिस

ईमानदारी की मिसाल को कायम करते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने ऑटो में गुम हुए एक बुजुर्ग का बैग ढूंढ कर उनके हवाले कर दिया। बैग में लाखों का सोना, चांदी व हजारों का कैश था जो पुलिस ने दो दिन की कड़ी मशक्कत के बाद ढूंढ निकाला। बताया जाता है की सीमा की मां मोहाली के गांव तीरा से ऑटो में बैठी थी और हलो माजरा चौक पर उतरी थी। जैसी वह चौक पर पहुंची तो ऑटो में वह अपना बैग भूल गई जिसके चलते उन्होंने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने के बाद सेक्टर 31 थाना व हलो माजरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने उनके बयान दर्ज कर डीडीआर दर्ज की ।इसके बाद सेक्टर 31 थाना एसएचओ की सुपरविजन में हल्लोमाजरा चौकी इंचार्ज रावदीप, एएसआई अनिल कुमार वी अन्य पुलिस ने दो दिन तक लगातार सीसीटीवी कैमरे खंगाले और आखिरकार पुलिस ने ऑटो का नंबर ट्रेस कर लिया इसके बाद पुलिस रायपुर खुर्द पहुंची और पुलिस ने ऑटो चालक से उसे महिला का बैग बरामद कर लिया। बताया जाता है की सीमा की मां ने दिल्ली किसी शादी में शरीक होने जाना था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें