Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

62 गर्भवती महिलाओं को बांटा पौष्टिक आहार, 20 साल से जारी है सेवा मुहिम

November 1, 2026

62 गर्भवती महिलाओं को बांटा पौष्टिक आहार, 20 साल से जारी है सेवा मुहिम Goodwill Society Distributes Nutritious Food to 62 Pregnant Women : बठिंडा। गुडविल सोसाइटी ने सेवा और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए 62 गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार वितरित किया। इस दौरान चौधरी प्रताप सिंह ने अपना 81वां जन्मदिन भी महिलाओं के बीच मनाया और मां-बच्चे के स्वस्थ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान चौधरी प्रताप सिंह ने गुडविल सेंटर में केक काटकर अपना 81वां जन्मदिन भी मनाया। उन्होंने सभी गर्भवती महिलाओं को नमन करते हुए उनके और उनके होने वाले बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रभु से प्रार्थना की। इस मौके पर डॉ. सुरिंदर गर्ग ने गर्भवती महिलाओं को सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं डॉ. के.के. बजाज ने मां और बच्चे के स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि जन्म के बाद शुरुआती छह माह तक बच्चे को मां के दूध के अलावा कोई अन्य आहार नहीं देना चाहिए।
सोसाइटी के अध्यक्ष विजय कुमार बरेजा और अन्य सदस्यों ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। अध्यक्ष विजय कुमार बरेजा ने बताया कि सोसाइटी पिछले 20 वर्षों से लगातार गर्भवती महिलाओं की सेवा के इस कार्य को कर रही है और भविष्य में भी यह सेवा निरंतर जारी रखी जाएगी। इस सेवा कार्य में के.आर. जिंदल, महासचिव रमेश बासल, वित्त सचिव कृष्ण बरेजा, आर.सी. गुप्ता, अशोक गोयल, मनोहर लाल गर्ग, रवि कामरा, वासुदेव यादव, पवन, रिकी, शशि शर्मा, जतिन वर्मा, राकेश लक्की तथा गुडविल सेंटर के स्टाफ ने पूर्ण सहयोग दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने केक खाकर चौधरी प्रताप सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। इसके बाद उपस्थित लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें