Site icon Dainik Savera Times

नंगल की सरकारी आईटीआई को 2 करोड़ से बनाएंगे सैंटर ऑफ एक्सीलैंस : Harjot Singh Bains

नंगल: हलके में लग रहे ‘आप की सरकार आपके द्वार’ कैंपों में पहुंच कर लोगों की निजी व सांझी मुश्किलों का निपटारा करने के साथ-सथ विकास कार्यो की रफ्तार को और गति देने के लिए चलाई व्यापक मुहिम के दौरान 100वें कैंप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार लोगों की इच्छाओं का सम्मान करने के लिए वचनबद्ध है।

नंगल में चल रहे विकास कार्यो व सरकारी स्कूलों की बदल रही नुहार के बारे में शिक्षा मंत्री ने कहा कि नंगल में विश्व स्तर की सुविधाओं वाला स्कूल ऑफ एमीनेंस 14 करोड़ की लागत से तैयार होगा, 7 करोड़ की लागत से लड़कियों के सरकारी स्कूल को बाबा साहिब डा. भीमराव आंबेडकर के नाम से व रेलवे रोड के सरकारी प्राइमरी स्कूल को 50 लाख की लागत से नवीनीकरण उपरांत छात्रों के लिए लोकापर्ण किया जाएगा। 2 करोड़ की लागत से नंगल की तकनीकी शिक्षा संस्था को सैंटर ऑफ एक्सीलैंस बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बरारी का पुल जल्द तैयार करके लोकापर्ण किया जाएगा और रेलवे फ्लाई ओवर के आसपास व नीचे शानदार फूलदार पौधे लगाए जाएंगे। मंत्री बैंस की ओर से वार्ड 13, 14, 15 व 16 में लगाए गए आप की सरकार आपके द्वार कैंपों का जायजा लिया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक लगाए गए 100 कैंपों में करीब 12 हजार लोग इन कैंपों में शिरकत कर चुके हैं।

सामाजिक संगठनों, संस्थाओं, कलबों, महिला मंडलों, आम आदमी पार्टी के वर्करों में इन कैंपों को लेकर भरपूर उत्साह पाया जा रहा है। इस मौके पर डा. संजीव गौतम, सतीश चोपड़ा, रोहित कालिया प्रधान, मुकेश वर्मा, अशरफ खान, दविंदर सिंह, एच.आर सैनी, प्रवीन अंसारी, दविंदर बाठला, राजिंदर कुमार, गुलशन शर्मा, शमशेर शेरू, नारायण, आशु पंडित, गुरबीर सिंह, सुरिंदर कुमार, गुरबीर सिंह आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version