Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस राज्य की सरकार का ऐलान, दूसरा बच्चा लड़की पैदा होने पर मिलेंगे 6 हजार रुपए

November 9, 2023

इस राज्य की सरकार का ऐलान, दूसरा बच्चा लड़की पैदा होने पर मिलेंगे 6 हजार रुपए

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा दूसरा बच्चा लड़की पैदा होने पर 6 हजार रुपए सहायता राशि के तौर पर दी जा रही है। यह जानकारी देते सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने बताया कि जहां इस योजना को लागू करने का उद्देश्य लड़कियों के लिंग अनुपात में सुधार करना है, वहीं महिलाओं को आंशिक मुआवजा प्रदान करके उनकी सेहत में बच्चे की प्रसूति से पहले और बाद में सुधार करना है।

फिरोजपुर रेल मंडल ने टिकट चैकिंग दौरान की 3.02 करोड़ रुपए की कमाई

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा 19 साल और इससे अधिक उम्र की महिलाओं को पहले जीवित बच्चे के जन्म पर 5000 रुपए दो किश्तों में (3000+2000) दिए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ से इस योजना में विस्तार करते हुए अब दूसरा बच्चा लड़की पैदा होने पर 6000 रुपए दिए जा रहे हैं। यह राशि प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं के पोषण और सेहत स्थिति को ऊंचा उठाने के लिए विशेष शर्तों की पूर्ति के अधीन दी जा रही है। डा. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार राज्य में लड़कियों के घट रहे लिंग अनुपात में सुधार करने के लिए वचनबद्ध है। इस स्कीम के अंतर्गत राज्य में चालू वित्तीय साल के दौरान कुल 13321 महिला लाभार्थियों को 5.25 करोड़ रुपए की सहायता राशि वितरित की जा चुकी है।

We are now on WhatsApp. Click to Join

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें