अमृतसर: पंजाब सरकार बेअदबी के दोषियों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए एक ऐतिहासिक कानून की तैयारी में है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और आप प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि 13 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र इस निर्णायक कानून का गवाह बनेगा धालीवाल ने साफ किया कि नया कानून केवल कागजी नहीं होगा। इसमें ऐसे प्रावधान जोड़े जा रहे हैं जिनसे दोषियों की रूह कांप जाएगी।
बेअदबी करने वालों को कठोरतम दंड का सामना करना होगा। दोषियों की चल और अचल संपत्ति जब्त करने की तैयार शुरू कर गई है।डिजिटल तकनीक से होने वाली बेअदबी पर भी भारी जुर्माना और जेल होगी। धालीवाल ने अजनाला के गांवों में जन-संवाद के दौरान कहा कि सरकार पिछले 9 महीनों से सुझाव मांग रही थी। उन्होंने कहा अगर शिरोमणि कमेटी के पास अभी भी कोई ठोस सुझाव है, तो तुरंत दें।
धालीवाल ने पूरे संत समाज को 13 अप्रैल को विधानसभा की दर्शक दीर्घा में आने का निमंत्रण दिया है, ताकि वे अपनी आंखों से इस सख्त कानून को बनते देख सकें। डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर की अध्यक्षता वाली सेलेक्ट कमेटी और कानूनी विशेषज्ञ मसौदे को अंतिम रूप दे रहे हैं। पंजाब अब बेअदबी के खिलाफ देश का सबसे सख्त कानून बनाने की।

