Site icon Dainik Savera Times

आढ़तियों, मजदूरों और शेलर मालिकों की हड़ताल के बीच आज से शुरू धान की सरकारी खरीद

चंडीगढ़: पंजाब भर की अनाज मंडियों में 1 अक्टूबर यानी आज से धान की सरकारी खरीद शुरू होने जा रही है। पंजाब में धान की सरकारी खरीद आज से शुरू होगी, लेकिन खरीद से एक दिन पहले सरकार आढ़तियों को मनाने में विफल रही। आढ़ती एसोसिएशन मंगलवार को हड़ताल पर जाने के अपने फैसले पर अड़ी हुई है।

इसके अलावा शेलर मालिक भी धान नहीं उठाने के अपने फैसले पर अड़ी हुई है। आढ़तियों और शेलर मालिकों की हड़ताल के बीच धान की खरीद पर बड़ा असर पड़ेगा। इस समस्या का समाधान निकालने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुबह 11 बजे आढ़तियों के साथ बैठक बुलाई है। फेडरेशन ऑफ आढ़ती एसोसिएशन पंजाब के नेता अमनदीप सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार ने उन्हें बैठक के लिए बुलाया है।

इस बैठक में उनका 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भाग लेगा। डिप्टी कमिश्नर भी सोमवार को अमृतसर मंडी आए थे, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे धान उठाने को राजी नहीं होंगे। पंजाब की सभी अनाज मंडियों में 50,000 से ज़्यादा कमीशन एजेंट (आढ़ती) और 8 लाख मज़दूर मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने वाले हैं। आढ़तियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया है क्योंकि वे कमीशन दरों में संशोधन की मांग कर रहे हैं।

Exit mobile version