Site icon Dainik Savera Times

किसानों की पहले मानी मांगें लागू करे सरकार, फिर बात करने के लिए जाएंगे : मनजीत घुमाणा

राजपुरा: केंद्र सरकार से मांगें मनवाने के लिए दिल्ली कूच करने के लिए पिछले लगभग 10 दिनों से शम्भू बार्डर पर डटे किसानों में जोश चाहे बरकरार देखने को मिला है, आज लगभग सारा दिन किसानों व हरियाणा बार्डर पर तैनात सुरक्षा कíमयों के बीच टकराव देखने को नहीं मिला वहां पर मौजूद किसानों की ट्रैक्टर ट्रालियों सहित किसानों की संख्या लगभग 20-25 प्रतिशत कमी के चलते कुछ किसानों के हौसले कमजोर करने का इशारा कर रही है।


इस मौके पर मौजूद किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय प्रधान मनजीत सिंह घुमाणा ने बताया कि बुधवार को खनौरी बार्डर पर एक हमारा नौजवान किसान जो शहीद हो गया है, उसका पोस्टमार्टम करवाने तथा संस्कार आदि करवाने के अलावा घायल हुए किसानों का इलाज करवाने के लिए दिल्ली कूच के कार्यक्रम को दो दिन के लिए रोक दिया गया है। कल हमारे किसान नेताओं की मीटिंग के बाद ही आगे के कार्यक्रम के बारे फैसला हमारे नेता जो लेंगे, उस पर अमल करेंगे।

किसानों की ट्रैक्टर ट्रालियां कम होने व किसान भी पहले से 20-25 प्रतिशत कमी होने के पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर ट्रालियों में कमी नहीं है पर कुछ किसान हमारे खनौरी बार्डर पर नौजवान की मौत होने पर वहां गए हैं, जो कल आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम बात करने के लिए तैयार हैं, पर जो बातें पहले मानी हुई हैं, उन्हें लागू करने की घोषणा मोदी सरकार करे, जब तक मोदी सरकार किसानों की मांगों को पूरा नहीं करती किसान वापस जाने वाले नहीं।

Exit mobile version