Site icon Dainik Savera Times

पराली जलाने के नाम पर दर्ज मामलों को लेकर किसानों को परेशान करना बंद करे सरकार : डल्लेवाल

Stubble burning: पंजाब सरकार द्वारा किसानों के साथ की गई धोखाधड़ी के खिलाफ फरीदकोट के गांव डल्लेवाला में चल रहे धरने में शामिल गैर राजनीतिक संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता, भाकियू सिद्धूपुर के प्रदेश अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल ने पंजाब सरकार को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि पिछले गेहूं सीजन के दौरान पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार के इशारे पर देश की हवा को प्रदूषित करने के नाम पर बड़ी संख्या में किसानों पर पराली जलाने के मामले दर्ज करने और जुर्माना वसूलने का बेतुका खेल खेला।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण के अन्य कारण भी हैं और उन कारणों का पता लगाने की बजाय प्रदूषण फैलाने का पूरा दोष पंजाब के किसानों पर डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले साल दिवाली के समय किसानों की धान की फसल की कटाई भी शुरू नहीं हुई थी और दिल्ली शहर में प्रदूषण का स्तर 400 को पार कर गया था और उस समय हवा की दिशा कभी दक्षिण की ओर नहीं थी।

इस मोर्चे में जगजीत सिंह डल्लेवाल के अलावा फरीदकोट जिला अध्यक्ष बोहर सिंह रु पाईयां वाला, सादिक ब्लॉक अध्यक्ष नायब सिंह शेर सिंह वाला, गुरादित्ता सिंह नंबरदार बाजाखाना जिला कोषाध्यक्ष, सुखचरण सिंह काला ब्लॉक अध्यक्ष गोलेवाला, होशियार सिंह सोना फरीदकोट ब्लॉक, शमशेर सिंह मल्ला ब्लॉक बाजाखाना, सुरजीत सिंह सेवेवाला, लखवीर सिंह बिहले वाला, राजबीर सिंह आदि मौजूद थे।

Exit mobile version