Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरकार 2025-26 में खोलेगी 200 डे केयर कैंसर सेंटर, तीन साल में पूरा जिला अस्पताल कवरेज की योजना: MP अरोड़ा

March 24, 2025

सरकार 2025-26 में खोलेगी 200 डे केयर कैंसर सेंटर, तीन साल में पूरा जिला अस्पताल कवरेज की योजना: MP अरोड़ा

लुधियाना: गैर-संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम (एनपी-एनसीडी) के तहत, 770 जिला एनसीडी क्लीनिक, 233 हृदय देखभाल इकाइयां, 372 जिला डे केयर सेंटर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 6,410 एनसीडी क्लीनिक स्थापित किए गए हैं।

यह बात केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने राज्यसभा के चालू सत्र में लुधियाना से सांसद संजीव अरोड़ा द्वारा पूछे गए ‘ग्रामीण क्षेत्रों में कैंसर देखभाल की सुलभता’ विषय पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कही।

आज यहां यह जानकारी देते हुए सांसद अरोड़ा ने बताया कि मंत्री ने अपने उत्तर में आगे बताया कि इसके अलावा, देश के विभिन्न भागों में उन्नत कैंसर देखभाल प्रदान करने के लिए 19 राज्य कैंसर संस्थान (एससीआई) और 20 तृतीयक कैंसर देखभाल केंद्र (टीसीसीसी) स्थापित किए गए हैं। साथ ही, सभी 22 नए एम्स में निदान, चिकित्सा और शल्य चिकित्सा सुविधाओं के साथ कैंसर उपचार सुविधाओं को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा, हरियाणा के झज्जर में 1,460 रोगी देखभाल बिस्तरों वाला राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (एनसीआई) और कोलकाता में 460 बिस्तरों वाला चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान का दूसरा परिसर उन्नत निदान और उपचार सुविधाएं प्रदान करता है।

इसके अलावा, देश भर में 372 जिला डे केयर सेंटर हैं जो कीमोथेरेपी प्रदान करते हैं। नेशनल प्रोग्राम फॉर पैलिएटिव केयर (एनपीपीसी) के तहत जिला स्तर पर आउट पेशेंट डिपार्टमेंट (ओपीडी), इन पेशेंट डिपार्टमेंट (आईपीडी), रेफरल, घर आधारित पैलिएटिव केयर जैसी सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत, टाटा मेमोरियल सेंटर के ग्रामीण/अर्ध-शहरी स्थानों में दो इकाइयाँ/अस्पताल हैं – पंजाब के संगरूर में होमी भाभा कैंसर अस्पताल (एचबीसीएच) और बिहार के मुजफ्फरपुर में होमी भाभा कैंसर अस्पताल।

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) में स्तन, मुख और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर सहित कैंसर से संबंधित उपचार 200 से अधिक पैकेजों के तहत प्रदान किया जाता है, जिसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य लाभ पैकेज (एचबीपी) मास्टर में मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी और पैलिएटिव मेडिसिन की 500 से अधिक प्रक्रियाएं शामिल हैं। इनमें से 37 पैकेज विशेष रूप से कैंसर देखभाल के लिए लक्षित उपचारों से संबंधित हैं, जिनमें सीए ब्रेस्ट के लिए कीमोथेरेपी (सीटी), मेटास्टेटिक मेलेनोमा के लिए सीटी, क्रॉनिक माइलॉयड ल्यूकेमिया के लिए सीटी, बर्किट्स लिम्फोमा के लिए सीटी, सीए लंग के लिए सीटी और अन्य शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- अमेरिका–ईरान शांति वार्ता क्यों फेल हुई? जानें अब आगे क्या होगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें