Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, जुलाई से वेतन में की 8% की वृद्धि

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से लगे लेवल-1, 2, और 3 श्रेणी के 01 लाख 19 हजार से अधिक कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए पहली जुलाई 2024 से उनके वेतन में 08 प्रतिशत की वृद्धि करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा भारतीय मजदूर संघ के साथ आए विभिन्न मजदूर संघों और एचकेआरएन के कर्मचारियों के साथ बैठक के दौरान की। इस अवसर पर विधायक मोहन लाल बडोली, सीताराम यादव और लक्ष्मण सिंह यादव भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि एचकेआरएन के तहत पारदर्शी तरीके से कर्मचारियों को रखा गया है। लेवल-1 में 71012, लेवल-2 में 26915 और लेवल-3 में 21934 कर्मचारी हैं। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत रखे गए कर्मचारियों में अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के युवाओं को भी लाभ दिया है। डेप्लॉएमेंट ऑफ कॉट्रेुअल पॉलिसी के तहत निगम में कर्मचारियों को नियुक्त किया है।

Exit mobile version