Site icon Dainik Savera Times

Governor Banwarilal Purohit ने New Year की पूर्व संध्या पर लोगों को दी हार्दिक बधाई

चंडीगढ़ः पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा, कि ‘मैं पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को नव वर्ष 2023 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं”।

आइए, हम सब इस नव वर्ष में एक समृद्ध, संयुक्त और स्वस्थ राष्ट्र और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के निर्माण की दिशा में मिलकर काम करने का संकल्प लें। यह नव वर्ष हम सभी के लिए एक नई शुरुआत करने तथा व्यक्तिगत व सामूहिक विकास के लिए हमारे संकल्प को दोहराने का एक अवसर है।

आइए हम अपने भीतर प्यार, करुणा और सहिष्णुता की भावना पैदा करें तथा एक ऐसे समावेशी समाज के निर्माण की दिशा में काम करें जहां शांति और सद्भाव सदैव बने रहें। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि यह नव वर्ष सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आए। सब स्वस्थ रहें और सबकी मनोकामनाएं पूरी हों!

Exit mobile version