Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में श्री रामनवमी शोभायात्रा का हिमाचल के राज्यपाल ने पवित्र ज्योति प्रज्वलित करके किया शुभारंभ

March 26, 2026

जालंधर में श्री रामनवमी शोभायात्रा का हिमाचल के राज्यपाल ने पवित्र ज्योति प्रज्वलित करके किया शुभारंभ

जालंधर: सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर परिसर से भव्य श्रीरामनवमी शोभायात्रा का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने पवित्र ज्योति प्रज्वलित करके किया। इस भव्य शोभायात्र में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता के अलावा देश-प्रदेश की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी हाजिरी लगवाई, जिनमें से प्रमुख थे आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, अजीत समाचारपत्र समूह के मुख्य संपादक पद्मश्री डा. बरजिंदर सिंह हमदर्द, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय कुमार सांपला, नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश, पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिन्द्र भगत, विधायक
ब्रह्मशंकर जिम्पा, विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल, बिक्रम सिंह चौधरी आदि। इनके अलावा आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी व शिरोमणि अकाली दल के अनेक नेतागण ने भी भव्य शोभायात्र में शिरकत की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें