चंडीगढ़ के मेधावी विद्यार्थियों को राज्यपाल ने किया सम्मानित, सरकारी स्कूलों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आज पंजाब लोक भवन, चंडीगढ़ में आयोजित “प्रतिभाशाली छात्र सम्मान समारोह” के दौरान सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सरकारी विद्यालय के विद्यालयों के 57 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।