Site icon Dainik Savera Times

राज्यपाल Gulab Chand Kataria ने BBMB अधिकारी गृह में रूफटॉप सोलर प्लांट एवं वर्षा जल संचयन प्रणाली का उद्घाटन किया

चंडीगढ़: पंजाब के माननीय राज्यपाल एवं यू.टी. प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया जी ने आज बीबीएमबी के सेक्टर 35-बी, चंडीगढ़ स्थित बीबीएमबी अधिकारी विश्राम गृह में 55 kWp रूफटॉप सोलर पावर प्लांट एवं वर्षा जल संचयन प्रणाली का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बीबीएमबी के अध्यक्ष श्री मनोज त्रिपाठी एवं बीबीएमबी के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह सोलर प्रोजेक्ट प्रतिवर्ष लगभग 77,088 यूनिट स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा का उत्पादन करेगा, जिससे कार्बन फुटप्रिंट में कमी आएगी और नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा। माननीय राज्यपाल महोदय ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो सतत विकास और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ वातावरण बनाने के प्रति बीबीएमबी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस अवसर पर बीबीएमबी के अध्यक्ष श्री मनोज त्रिपाठी ने कहा कि सौर ऊर्जा का उपयोग कर बीबीएमबी ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस कदम उठा रहा है और राष्ट्र के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों को समर्थन दे रहा है। स्थल पर स्थापित वर्षा जल संचयन प्रणाली भी जल संरक्षण एवं भू-जल स्तर को रिचार्ज करने में सहायक होगी, जिससे यह पहल ऊर्जा एवं जल संरक्षण दोनों की दिशा में एक संतुलित कदम सिद्ध होगी।

ये भी पढ़ें : Covid के बाद India REIT Market में उछाल, Listed Market ₹1.72 लाख करोड़ पहुंचा 

Exit mobile version