Site icon Dainik Savera Times

कर्मचारियों की हड़ताल से सरकारी दफ्तरों में पसरा सन्नाटा, काम कराने पहुंचे लोग मायूस लौटे

अमृतसर : पंजाब में कर्मचारियों की हड़ताल का असर गुरुवार को अमृतसर में भी साफ दिखाई दिया। विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों की ओर से हड़ताल किए जाने के कारण सरकारी कार्यालयों में कामकाज बुरी तरह प्रभावित रहा। अपने जरूरी काम करवाने के लिए सुबह ही दफ्तरों में पहुंचे लोगों को अधिकारियों और कर्मचारियों के सीटों पर मौजूद न होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा और कई लोगों को बिना काम करवाए ही वापस लौटना पड़ा।हड़ताल के चलते सरकारी सेवाओं पर निर्भर आम लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। कई लोग दूर-दराज के इलाकों से अपने दस्तावेज, प्रमाण पत्र, पेंशन, राजस्व और अन्य सरकारी कार्यों के लिए कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन कर्मचारियों की गैरमौजूदगी के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।

स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ा असर :-
हड़ताल का असर सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दिखाई दिया। सरकारी अस्पतालों, आयुष्मान आरोग्य केंद्रों और आम आदमी क्लीनिकों की ओपीडी सेवाएं प्रभावित रहने की बात सामने आई। सरकारी डॉक्टरों के भी हड़ताल में शामिल होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इलाज और जांच के लिए पहुंचे कई मरीजों को इंतजार करना पड़ा या वापस लौटना पड़ा।

Exit mobile version