Site icon Dainik Savera Times

मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत 26 अगस्त को गोइंदवाल साहिब में होगा भव्य समारोह

अमृतसर: 26 अगस्त को दाना मंडी गोइंदवाल साहिब में ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत एक बड़ा समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। यह बात तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर राहुल ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लेते हुए बताई। उन्होंने कहा कि इस समारोह के लिए बड़े पैमाने पर व्यवस्था की जा रही है।

इस दौरान उन्होंने अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था और तालमेल पर विस्तार से चर्चा की गई। डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं। उन्होंने मंच, शामियाना, सजावट, साउंड, अलग-अलग ब्लॉक, सफाई, पीने का पानी, जलपान, बिना रुकावट बिजली सप्लाई, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं, बैरिकेडिंग, ट्रैफिक मैनेजमेंट और पार्किंग आदि के प्रबंधों का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने सभी विभागों से कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए तालमेल और कड़ी मेहनत से काम करने को कहा।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर डॉ. आदित्य शर्मा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) संजीव कुमार, एसडीएम तरनतारन डॉ. करणवीर सिंह, एसडीएम खडूर साहिब संजीव शर्मा, एसडीएम पट्टी अमनदीप सिंह, एसडीएम भिखीविंड जगदीप सिंह, एसपी डॉ. रिपुतमान सिंह डीएसपी जसपाल सिंह, डीएसपी हरिंदर सिंह, जिला प्रोग्राम अधिकारी अनुप्रिया सिंह, सिविल सर्जन डॉ. संदीप धवन, डीएफएससी हरवीन कौर, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी दविंदर सिंह और विभिन्न विभागों के अन्य सीनियर अधिकारी मौजूद थे।

Exit mobile version