Site icon Dainik Savera Times

Punjab News : नगर कीर्तन में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री हरभजन ईटीओ, गुरु साहिब के आगे टेका माथा

Grand Nagar Kirtan Held in Bandala on Parkash Purab : अमृतसर। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित गुरुद्वारा अमर शहीद बाबा जीवन सिंह जी, गांव बंडाला में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया तथा पांच प्यारों के नेतृत्व में समूह संगतों के सहयोग से विशाल नगर कीर्तन सजाया गया।
इस अवसर पर पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने नगर कीर्तन में शामिल होकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष माथा टेका, सरबत के भले की अरदास की और समस्त संगतों को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी संपूर्ण मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं। गुरु साहिब ने ‘किरत करो, नाम जपो और वंड छको’ का संदेश देकर समाज को सच्चाई, समानता, आपसी भाईचारे और मानवता की सेवा का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि हमें गुरु साहिब की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। नगर कीर्तन के दौरान संगतों द्वारा सतनाम वाहेगुरु का जाप किया गया और पूरे गांव में श्रद्धा एवं उत्साह का माहौल बना रहा। इस अवसर पर अमरीक बाठ, सरपंच परमजीत सिंह निशान, एस.सी. विंग के प्रधान जागीर सिंह बंडाला, मलकीत सिंह चेयरमैन, जिला परिषद सदस्य सतनाम सिंह, डॉ. तरसेम सिंह बंडाला, सदस्य तेजपाल सिंह, संतोख सिंह, अमरजीत अंबा, गुरप्रीत गोरा और बाबा अजीत सिंह जी मुख्य सेवादार सहित बड़ी संख्या में संगतें उपस्थित थीं।
Exit mobile version