Site icon Dainik Savera Times

मंत्री तरुणप्रीत सौंद ने नगर कीर्तन में भरी हाजिरी, संगत को दी बधाई

Grand Nagar Kirtan Held in Nasrali Village : लुधियाना। श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व को समर्पित गांव नसराली में गांववासियों और आसपास के गांवों की संगत के सहयोग से भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया।

इस धार्मिक आयोजन में पंजाब के कैबिनेट मंत्री एवं विधानसभा हलका खन्ना से विधायक तरुणप्रीत सिंह सौंद ने विशेष तौर पर शिरकत कर गुरु साहिब के चरणों में हाजिरी लगाई और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर आयोजकों की ओर से मंत्री सौंद को सम्मानित भी किया गया। नगर कीर्तन के दौरान संगत ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। पूरे गांव में धार्मिक माहौल देखने को मिला। गुरु साहिब की शिक्षाओं और उनके द्वारा दिखाए गए मानवता, प्रेम, समानता एवं सेवा के मार्ग को याद करते हुए संगत ने गुरु चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की।

इस अवसर पर गांववासियों में से वाइस चेयरमैन राजवीर कौर, जगदेव सिंह (फौजी), अमरीक सिंह (इंस्पेक्टर), बलवंत सिंह (लंबरदार), मनदीप सिंह, पिरतपाल सिंह (एएसआई), कुलविंदर सिंह (पंच), बलवीर सिंह, हरजिंदर सिंह (हनी), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नसराली के प्रधान मक्खन सिंह, गुरदीप सिंह, हरदीप सिंह (पर्यावरण प्रेमी), गुरसेवक सिंह, रणधीर सिंह, दलजीत सिंह, जसवीर सिंह और जगवीर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वहीं, मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद के साथ वरिष्ठ आम आदमी पार्टी नेता, गणमान्य चेयरमैन, पार्षद और पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मंत्री सौंद ने गुरु साहिब की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने और समाज में प्रेम, भाईचारे, समानता तथा मानवता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने और आने वाली पीढ़ियों को महान गुरुओं की शिक्षाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नगर कीर्तन के सफल आयोजन में गांव नसराली और आसपास के गांवों की संगत का विशेष योगदान रहा।

Exit mobile version