Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष राष्ट्रसेवा कार्यकाल के लिए निकाली भव्य यात्रा

October 8, 2026

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष राष्ट्रसेवा कार्यकाल के लिए निकाली भव्य यात्रा

पटियाला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रसेवा और जनसेवा के क्षेत्र में अपने 25 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज पटियाला में भारतीय जनता पार्टी जिला पटियाला शहरी, नॉर्थ एवं साउथ के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल एवं भव्य यात्रा का आयोजन किया गया।

यात्रा का आयोजन तीनों जिला प्रभारियों एवं जिला नेतृत्व की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें भाजपा जिला पटियाला शहरी के अध्यक्ष विजय कुक्का, गंगरोली एवं हरमेश गोयल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में उत्साही कार्यकर्त्ताओं ने भाग लिया। मुख्य रूप से परनीत कौर पहुंचीं। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन का लाइव प्रसारण भी कार्यकर्त्ताओं को दिखाया गया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन त्याग, तपस्या, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि एक संगठन कार्यकर्ता के रूप में शुरू हुआ उनका सफर आज देश के प्रधानमंत्री के रूप में विश्व पटल पर भारत की मजबूत पहचान बनाने तक पहुंचा है।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में केके मल्होत्रा, एसके देव, सुरिंदर खेड़की, जगदीश कुमार जग्गा, वरिंदर बिट्टू, एसके दीवान, नारायण सिंह नरसोत, तेजपाल सिंह टिवाना, महामंत्री संदीप मल्होत्रा, वरुण जिंदल, संजीव हैप्पी, हैपी लोहट, युवा मोर्चा के अध्यक्ष, निखिल कुमार काका, मंडल के अध्यक्ष हरीश कपूर, सिकंदर चौहान, रमेश कुमार, डॉ. संदीप यादव, रजनी शर्मा, पवन भूमक, बाल कृष्ण भारद्वाज, हरप्रीत सिंह भांबरा, मानसिक गर्ग मणि कुक्का, इमरान खान, हरमेश सिंघला, रमन शर्मा, रमेश वर्मा, विक्रम गोल्डी, अनमोल लोचम, राजेश शर्मा, रोहित शर्मा, तुषार मिगलानी सहित मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में पार्टी समर्थकों ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें