अमृतसर: भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव के शुभ अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन गोदाम मोहल्ला और हाथी गेट स्थित केंद्रीय वाल्मीकि मंदिर समिति द्वारा किया गया। इस शोभायात्रा में फूलों से सजे रथ पर भगवान वाल्मीकि जी का पवन विग्रह विराजमान किया गया था, जिसकी छवि देखते ही बनती थी। शोभायात्रा का शुभारंभ पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्नी ओम प्रकाश सोनी ने रिबन काटकर किया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे शहर में भक्ति व श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
इस दौरान लव-कुश की झांकी भी दर्शनीय रही। अनेक स्थानों पर शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया तथा विभिन्न संस्थाओं ने लंगर भी लगाए।
भगवान वाल्मीकि जी की सवारी के साथ निकली यह शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए शहर के प्रमुख स्थानों से गुजरी। शोभायात्रा में श्रद्धालु गाजे-बाजे, झांकियों और भजन-कीर्तन के साथ शामिल हुए। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे।
इस मौके पर ओम प्रकाश सोनी ने कहा कि अमृतसर गुरुओं की नगरी है और भगवान वाल्मीकि जी का पवित्न स्थान श्री रामतीर्थ भी यहीं स्थित है। यह नगर के लिए गर्व का विषय है। हमें उनके आदशरें से प्रेरणा लेकर सादा जीवन और उच्च विचार अपनाने चाहिए।
आयोजन समिति द्वारा सोनी को परंपरागत रूप से पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत उन्होंने केंद्रीय वाल्मीकि मंदिर में माथा टेककर भगवान वाल्मीकि जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और जनसमूह को प्रकटोत्सव की शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता की झलक देखने को मिली। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं, प्रशासन और सहयोगियों का आभार प्रकट किया। इस शोभायात्रा में श्री दुर्गियाना कमेटी की प्रधान लक्ष्मी कांता चावला, जिला कांग्रेस श्हरी के प्रधान अश्विनी कुमार पप्पु, पार्षद विकास सोनी, चेयरमैन विमल कुमार, प्रधान योगराज, शंभू, रिंकू प्रधान, सुनील कोंटी, बब्बी पहलवान, यूनस कुमार, गुरदेव दारा, इकबाल शेरी, रवि कांत, परमजीत सिंह चोपड़ा, राजीव छाबड़ा, रमन बाबा, बॉबी और गौरव भल्ला सहित आदि उपस्थित थे।

