Site icon Dainik Savera Times

अमृतसर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में डॉ. राम चावला की अध्यक्षता में निकली गई भव्य तिरंगा यात्रा

tiranga yatra

अमृतसरः केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक भव्य यात्रा का सफल आयोजन किया गया। यह यात्रा केंद्रीय विधानसभा के इंचार्ज डॉ. राम चावला की अध्यक्षता में ऐतिहासिक हाथी गेट से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख बाजारों एवं क्षेत्रों से गुजरी।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद तरुण चुग विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों को संबोधित करते हुए विधानसभा इंचार्ज डॉ. राम चावला ने कहा कि राष्ट्र सेवा और देशप्रेम की भावना ही हमारे समाज की सबसे बड़ी ताकत है। आज की यह यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारे युवाओं और नागरिकों के भीतर राष्ट्र के प्रति समर्पण और नागरिक कर्तव्यों की भावना को और मजबूत करने का एक संकल्प है। हम सभी को एकजुट होकर अपने शहर और देश की प्रगति में अपना योगदान देना होगा।”

यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के गगनभेदी नारों से पूरा शहर गुंजायमान रहा। इस यात्रा में भाजपा संगठन के वरिष्ठ अधिकारियों एवं युवा मोर्चा की पूरी टीम ने प्रमुख रूप से भाग लिया।

जिसमें तरुण चुग (राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद), डॉ. राम चावला (केंद्रीय विधानसभा इंचार्ज), सलिल कपूर (भाजपा अमृतसर जिला अध्यक्ष), राकेश गिल (पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष), गौरव गिल (युवा मोर्चा अध्यक्ष) सहित समूह युवा मोर्चा टीम एवं स्थानीय कार्यकर्ता का नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय निवासियों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया और देशभक्ति के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

Exit mobile version