Site icon Dainik Savera Times

गांवों के विकास के लिए ग्रांटों का प्रयोग सही ढंग से हो: डिप्टी कमिश्नर

भक्ता भाईका: जिले के गांवों में विकास कार्यों के लिए दी जाने वाली ग्रांट का सही उपयोग यकीनी बनाया। इन बातों का प्रगटावा डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद परे ने जिले के अधीन पड़ते ब्लाक भक्ता और फूल के नवनिर्वाचित सरपंचों के साथ बैठक कर उन्हें गांवों के विकास में अपना अपेक्षित योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करते हुए व्यक्त किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद परे ने नवनिर्वाचित सरपंचों को बधाई दी और कहा कि गांवों में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर किये जायेंगे और गांवों को एक मॉडल के रूप में खड़ा किया जायेगा। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि गांवों में तालाबों की सफाई कर उन्हें थापर मॉडल का रूप दिया जायेगा। इस मौके सरपंचों से गांवों की समस्याएं भी सुनीं और उन्हें जल्द ही समाधान करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि आपसी सहयोग एवं भाईचारा कायम रखते हुए गांवों के विकास कार्यों को प्राथमिकता दें।

Exit mobile version