Last Updated: November 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

RTO ट्रैक पर घास का कब्जा, टेस्ट प्रभावित

August 3, 2026

RTO ट्रैक पर घास का कब्जा, टेस्ट प्रभावित

Grass takes over RTO track; testing affected : जालंधर। आरटीओ ट्रैक पर आए दिन टेस्टिंग को लेकर लोगों को परेशान होना पड़ता है। कभी सर्वर नहीं चलता को कभी कैमरे खराब होते है, लेकिन इस बार ट्रैक पर घास ज्यादा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

RTO में आवेदकों का फूटा गुस्सा

लोग टेस्ट देने के लिए ट्रैक पर पहुंचते हैं कि लोगों ने कहा कि घास ज्यादा होने से पार्किंग देखने में दिक्कत आ रही है। विभाग को इस समस्या का हल करवाना चाहिए। टेस्ट देने आए भूपिंदर सिंह ने कहा कि मैं फैक्टरी में काम करता हूं। छुट्टी लेकर ऑफिस में फीस जमा करवाने आया हूं लेकिन ऑफिस बंद है। पहले भी आया था तब भी फीस जमा नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस के वाहन चलाते है तो पुलिस चालान करती है। लाइसेंस बनवाने आए तो यहां काम नहीं होता, गरीब आदमी जाए तो कहां जाए। उन्होंने मांग की कि ऑफिस में आए हर आदमी का काम टाइम पर होना चाहिए। अफसरों को भी इन पर लगाम कसनी चाहिए।

लाइसेंस के लिए भटकते लोग

डाटा एंट्री ऑपरेटर साहिल ने कहा कि घास को समय-समय पर कटवाया जाता है, लेकिन बारिश के दौर को लेकर आए दिन दोबारा घास ज्यादा हो जाता है। लेकिन आपको बता दें ये घास एक-दिन में नहीं हुआ है। ये घास एक-दो हफ्ते से ही ऐसा है। डाटा एंट्री ऑपरेटर ने माना कि घास पुराना है अधिकारियों को बोल दिया गया है जल्द ही समस्या का हल हो जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें